24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कृषि, फोरेस्ट्री और वेटनरी में दाखिले की काउंसलिंग आज

कृषि, फोरेस्ट्री और वेटनरी में दाखिले की काउंसलिंग आजरांची. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद कार्यालय की तरफ से बुधवार को कृषि, फोरेस्ट्री और वेटनरी में दाखिले के लिए साक्षात्कार लिया जायेगा. कृषि और वानिकी के लिए दोपहर दो बजे से काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के दोनों संकाय में 22 […]

कृषि, फोरेस्ट्री और वेटनरी में दाखिले की काउंसलिंग आजरांची. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद कार्यालय की तरफ से बुधवार को कृषि, फोरेस्ट्री और वेटनरी में दाखिले के लिए साक्षात्कार लिया जायेगा. कृषि और वानिकी के लिए दोपहर दो बजे से काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के दोनों संकाय में 22 सीटें पहले दौर के साक्षात्कार के बाद खाली रह गयी थीं. इसलिए पर्षद कार्यालय की तरफ से दूसरे चरण का साक्षात्कार लिया जा रहा है. इसी प्रकार पशु चिकित्सा महाविद्यालय में भी सत्र 2015-16 के लिए सेकेंड राउंड की काउंसलिंग ली जायेगी. वेटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया ने इसी सत्र से दुबारा वेटनरी पाठ्यक्रम की मान्यता दी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें