दो माह में ही किया गया स्थानानांतरण कर्मचारियों के स्थानांतरण की सूची में गड़बड़ी रांची : कुछ दिनों पहले जिला समाहरणालय में कर्मचारियों का स्थानानांतरण एवं पदस्थापन हुआ़ यह सूची एक अक्तूबर को उपायुक्त मनोज कुमार के हस्ताक्षर से जारी हुई़ इस स्थानानांतरण सूची में 20 कर्मचारियों का नाम है़ इस सूची में कई गड़बड़ियां भी है़ं इसमें कई कर्मचारियों को दो माह में ही हटा दिया गया़ कुछ कर्मचारियों को कुछ माह पूर्व मुख्यालय से स्थानानांतरण किया गया लेकिन, वे अपनी प्रतिनियुक्ति कराकर पुरानी जगह पर ही रह गये़ केस-1 : अभय कुमार सिन्हा जो 32 वर्ष प्रखंड में पदस्थापित रहे, मुख्यालय में मात्र दो माह पदस्थापन के उपरांत श्री सिन्हा का स्थानानांतरण मांडर कर दिया गया़ केस-2 :कपिल कुमार जो 15 वर्षों तक लापुंग में रहे सोनाहातू में भी पांच वर्ष रहे़ दो माह पूर्व श्री कुमार का स्थानानांतरण विकास भवन में हुआ़ अब उन्हें अनगड़ा पदस्थापित कर दिया गया़केस-3संजय लकड़ा लापुंग में सात वर्ष रहे़ दो माह अनुमंडल कार्यालय में अपनी सेवा दी, लेकिन, पुन: उन्हें इटकी स्थानानांतरण कर दिया गया़
दो माह में ही किया गया स्थानानांतरण
दो माह में ही किया गया स्थानानांतरण कर्मचारियों के स्थानांतरण की सूची में गड़बड़ी रांची : कुछ दिनों पहले जिला समाहरणालय में कर्मचारियों का स्थानानांतरण एवं पदस्थापन हुआ़ यह सूची एक अक्तूबर को उपायुक्त मनोज कुमार के हस्ताक्षर से जारी हुई़ इस स्थानानांतरण सूची में 20 कर्मचारियों का नाम है़ इस सूची में कई गड़बड़ियां […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement