28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेस ने आजादी के बाद भी अंगरेजों का शासन चलाया : रघुवर दास

रांची : भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते हुए उन्हें याद किया़ भाजपा कार्यालय में इस अवसर पर अंत्योदय पत्रिका का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा देश 67 वर्ष में सुपरवार बन सकता था़, लेकिन कांग्रेस ने आजादी के बाद भी अंग्रेजों का शासन चलाया़. […]

रांची : भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते हुए उन्हें याद किया़ भाजपा कार्यालय में इस अवसर पर अंत्योदय पत्रिका का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा देश 67 वर्ष में सुपरवार बन सकता था़, लेकिन कांग्रेस ने आजादी के बाद भी अंग्रेजों का शासन चलाया़.

वोट बैंक की राजनीति की़ आजादी के बाद लोगाें को आशा थी कि अपनी सरकार बनी है, लेकिन तत्कालीन सरकार और देश के विभाजन के कारण दूसरी ही तसवीर बनी़ मुख्यमंत्री ने कहा : आज राष्ट्रवादी शक्ति देश का नेतृत्व कर रही है़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को अध्यात्म, उन्नत और सांस्कृतिक रूप से विदेशों में पहचान दिला रहे है़ं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का उदय हुआ़.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1951 में जिस जनसंघ की स्थापना हुई़, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कुशल नेतृत्व और संगठन दक्षता के कारण आज भाजपा विराट रूप ले चुकी है़ मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां विचारधारा से चलती है़ं यह सही है कि कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है, लेकिन हम अपनी विचारधारा के बदौलत यहां तक पहुंचे है़ं दीनदयाल के सपने को केवल सरकार के भरोसे पूरा नहीं किया जा सकता है, सबको साथ आना होगा़ हमारी राजनीति केवल सत्ता के लिए नहीं है़ सत्ता मार्ग है, मंजिल नही़ं सत्ता साधन है, साध्य नही़ं दीनदयाल जी के इन्हीं आदर्शों पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है़.
प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने कहा हम पुरखों को याद कर अपनी पहचान बनाने का काम करते है़ं गंगोत्री साफ होगी, तो गंगा सुलतानगंज में भी साफ ही रहेगी़ सत्ता पर बैठे लोग निष्ठा से काम करेंगे, तो देश उन्नति के शिखर पर होगा़ आज देश में यही हो रहा है़ हमारी सरकार गरीबों के लिए सोच रही है़ कार्यकर्ता पंच निष्ठा और एकात्म मानववाद के मर्म को समझे़ं पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रवाद का एहसास कराया़

इस अवसर मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, विधायक डॉ जीतू चरण, सूर्यमणि सिंह, सीमा शर्मा, पूर्व महाधिवक्ता अनिल सिन्हा, गणेश मिश्र, बालमुकुंद सहाय, सत्यनारायण सिंह, केके गुप्ता, जैलेंद्र कुमार, रामजी लाल सारड़ा, गामा सिंह, प्रेम मित्तल, लक्ष्मी चंद्र दीक्षित, अंत्योदय पत्रिका जुड़े के रवींद्रनाथ किशोर, भीम प्रभाकर, शिवपूजन पाठक, पवन साहू, सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें