महेंद्र सिंह की नागरिकता के संबंध में लातेहार पुलिस ने दूसरी बार जांच की है. पहली बार हुई जांच में महेंद्र सिंह के पिता का नाम जमुना सिंह और पता लातेहार के बरवाडीह थाना क्षेत्र का गाड़ी गांव आया था, तब छिपादोहर थाना ने जांच की थी. जांच में जमुना सिंह के पुत्र महेंद्र सिंह के बारे में पुष्टि नहीं हुई थी. विदेश मंत्रालय द्वारा दोबारा पत्र भेजे जाने पर गृह विभाग ने जेल आइजी के माध्यम से लातेहार पुलिस को दोबारा पत्र लिखा. दूसरी बार हुई जांच में यह पाया गया है कि करीब 10 साल पहले महेंद्र सिंह की शादी बरवाडीह के गाड़ी गांव निवासी जमुना सिंह की बेटी से हुई थी. इसके बाद महेंद्र सिंह ससुराल में ही रहने लगे थे.
Advertisement
बांग्लादेश के जेल में बंद है लातेहार का महेंद्र सिंह
रांची:लातेहार के सेमरी गांव निवासी महेंद्र सिंह बांग्लादेश के जेल में बंद हैं. जांच के बाद लातेहार एसपी ने अपनी रिपोर्ट जेल आइजी को भेजी है. रिपोर्ट में महेंद्र सिंह के भारतीय नागरिक होने की पुष्टि की गयी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि महेंद्र सिंह लातेहार थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के रहनेवाले […]
रांची:लातेहार के सेमरी गांव निवासी महेंद्र सिंह बांग्लादेश के जेल में बंद हैं. जांच के बाद लातेहार एसपी ने अपनी रिपोर्ट जेल आइजी को भेजी है. रिपोर्ट में महेंद्र सिंह के भारतीय नागरिक होने की पुष्टि की गयी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि महेंद्र सिंह लातेहार थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के रहनेवाले हैं. उनके पिता का नाम स्व दीप नारायण सिंह है. महेंद्र सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जिसके चलते लापता हो गया था.
मां को है बेटे के लौटने का इंतजार
महेंद्र सिंह की मां झालो देवी की उम्र करीब 80 साल है. वह ज्यादा बोल नहीं पाती हैं. पर यह जरूर कहती हैं कि उनका बेटा जरूर लौट कर आयेगा. करीब चार साल पहले उन्हें व परिवार के अन्य लोगों को पता चला था कि महेंद्र बांग्लादेश के जेल में बंद है. इसके बाद से उन्हें बेटे के लौटने का इंताजर है.
महेंद्र की पत्नी की हो चुकी है मौत: महेंद्र सिंह की पत्नी की मौत करीब नौ साल पहले हो गयी थी. पत्नी की मौत के बाद ही महेंद्र सिंह की मानसिक स्थिति खराब होने लगी थी. महेेंद्र सिंह का कोई बच्चा नहीं है.
हुंदरु गांव निवासी, बरवाडीह में है ससुराल
महेंद्र सिंह मूल रूप से लातेहार थाना क्षेत्र के सेमरी (घुटुवा) गांव के रहने वाले हैं. उनके दो भाई गणेश सिंह और महावीर सिंह अभी लातेहार थाना क्षेत्र के हुंडरु गांव में रहते हैं. करीब 10 साल पहले महेंद्र सिंह की शादी लातेहार के बरवाडीह थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव निवासी जमुना सिंह की पुत्री से हुई थी. शादी के बाद से महेंद्र सिंह ससुराल में ही रहने लगे थे. उसके बाद वह विक्षिप्त होकर लापता हो गये. गणेश सिंह व महावीर सिंह ने बताया कि शादी के बाद हमलोगों से ज्यादा संपर्क नहीं रहता था. कुछ दिन बाद पता चला कि महेंद्र कोलकाता चला गया है. वहां से बांग्लादेश कैसे चला गया, इसकी जानकारी नहीं है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement