Advertisement
हजयात्रा: 11 से शुरू होगी यात्रा, मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे विदा
रांची : रांची से आजमीने हज की मुकद्दस (पवित्र) हज यात्रा 11 सितंबर से शुरू होगी. हजयात्रा के लिए फ्लाई नैश एयवेज का पहला विमान 11 सितंबर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए उड़ान भरेगा. पहले दिन दाेपहर एक बजे यह विमान 264 आजमीने हजयात्रियों को लेकर जायेगा. उसी दिन शाम 5.10 बजे […]
रांची : रांची से आजमीने हज की मुकद्दस (पवित्र) हज यात्रा 11 सितंबर से शुरू होगी. हजयात्रा के लिए फ्लाई नैश एयवेज का पहला विमान 11 सितंबर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए उड़ान भरेगा. पहले दिन दाेपहर एक बजे यह विमान 264 आजमीने हजयात्रियों को लेकर जायेगा. उसी दिन शाम 5.10 बजे विमान जेद्दा पहुंचेगा.
रांची एयरपोर्ट स्थित हज टर्मिनल भवन में हजयात्रियों को कल्याण मंत्री डाॅ लुइस मरांडी और नगर विकास मंत्री सीपी सिंह विदाई देने पहुंचेंगे. वहीं 12 सितंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास उन्हें विदायी देने के लिए उपस्थित रहेंगे. एयरपोर्ट पर हज यात्रियों को तीन घंटे पहले उपस्थिति दर्ज करानी होगी. एयरपोर्ट पर सभी कागजातों की जांच के बाद हजयात्रियों को रियाल दिया जायेगा. इसके अलावा उनसे हैंड लगेज को छोड़कर सभी सामान ले लिये जायेंगे. बाद में उन्हें ये सामान
जेद्दा में मिलेंगे.
किस दिन कौन-कौन जिलाें के कितने हज यात्री जायेंगे
12 सितंबर : रांची के 55, बोकारो 37, देवघर 14, धनबाद 49, गढ़वा 56, पूर्वी सिंहभूम 37, गिरिडीह 09, पलामू व प. सिंहभूम 04.
13 सितंबर : चतरा के 03, गिरिडीह 38, गोड्डा 31, गुमला 06, हजारीबाग 52, कोडरमा 18, लोहरदगा 06, पाकुड़ 13, पलामू 16, रांची 34, साहेबगंज 44, पश्चिमी सिंहभूम 08.
14 सितंबर : रांची 105, दुमका : 18, पूर्वी सिंहभूम 88, गढ़वा 04, गिरिडीह 44 व गोड्डा 13.
15 सितंबर (पहला विमान) : धनबाद 108, गोड्डा 22, गुमला 04, हजारीबाग 123, कोडरमा 12.
15 सितंबर (दूसरा विमान): रांची 155 ,बोकारो : 49, चतरा 23, देवघर 20, दुमका 16 व गढ़वा 43.
16 सितंबर (पहला विमान): बोकारो 107, चतरा 09, देवघर 24, धनबाद 17, लोहरदगा 02, पाकुड़ 57, पलामू 33, साहेबगंज 04, पश्चिमी सिंहभूम 51.
16 सितंबर (दूसरा विमान) : धनबाद 92, पूर्वी सिंहभूम 108, गढ़वा 05, गिरिडीह 98.
17 (पहला विमान) : बोकारो 04, चतरा 01, गिरिडीह 84, गोड्डा 30, गुमला 14, हजारीबाग 100, कोडरमा 42 व लोहरदगा 28.
17 सितंबर (दूसरा विमान) : रांची 03, पूर्वी सिंहभूम 03, लोहरदगा 10, पलामू 46 व साहेबगंज 21.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement