28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

20 जिलों में हड़ताल का असर नहीं

रांची़ : राज्य के 20 जिलों में पारा शिक्षकों की हड़ताल का कोई असर नहीं हुआ है़ शिक्षा विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मात्र गढ़वा, दुमका, साहेबगंज व पलामू में हड़ताल का असर है़ राज्य के 41 हजार प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में से मात्र 1465 हड़ताल से प्रभावित है़ इन विद्यालयों में सरकारी […]

रांची़ : राज्य के 20 जिलों में पारा शिक्षकों की हड़ताल का कोई असर नहीं हुआ है़ शिक्षा विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मात्र गढ़वा, दुमका, साहेबगंज व पलामू में हड़ताल का असर है़
राज्य के 41 हजार प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में से मात्र 1465 हड़ताल से प्रभावित है़ इन विद्यालयों में सरकारी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है़ विभाग के अनुसार पारा शिक्षकों की हड़ताल के कारण किसी विद्यालय में पठन-पाठन बाधित नहीं है़
इधर हड़ताली पारा शिक्षक संघ का कहना है कि हड़ताल पूरी तरह सफल है़ राज्य के लगभग 20 हजार विद्यालयों में पठन-पाठन बाधित है़ जब तक उन्हें वेतनमान नहीं दिया जाता, हड़ताल जारी रहेगी़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें