Advertisement
अनिश्चितकाल के लिए बंद कर देंगे दाल-भात केंद्र
अनाज का आवंटन घटा दिये जाने का केंद्र संचालकों ने किया विरोध रांची : मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों में अनाज का आवंटन घटा दिया गया है़ केंद्र में वास्तविक लाभुकों की संख्या में भी कटौती कर दी गयी है़ ऐसा विभाग के आदेश पर किया गया है़ इस निर्णय का केंद्र संचालकों ने विरोध किया है. […]
अनाज का आवंटन घटा दिये जाने का केंद्र संचालकों ने किया विरोध
रांची : मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों में अनाज का आवंटन घटा दिया गया है़ केंद्र में वास्तविक लाभुकों की संख्या में भी कटौती कर दी गयी है़ ऐसा विभाग के आदेश पर किया गया है़ इस निर्णय का केंद्र संचालकों ने विरोध किया है.
संचालकों ने कहा है कि सरकार अगर निर्णय नहीं बदलती है, तो दाल-भात केंद्र अनिश्चिकाल के लिए बंद कर दिया जायेगा़ आवंटन घटाना गलत है़, क्योंकि लाभुकों की संख्या का निर्धारण विभाग द्वारा किया गया था. संचालकों ने इसके लिए मार्केटिंग ऑफिसर व प्रखंड आपूर्ति पदाधकारियों पर सांठ-गांठ का आरोप लगाया है़ शहरी क्षेत्रों से लेकर प्रखंड व पंचायत स्तर पर अनाज का आवंटन घटाया गया है़ सभी केंद्र के संचालकों ने अब खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय से मिल कर सारी बातों की जानकारी देने का निर्णय लिया है़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement