Advertisement
4.72 लाख नकद और सामान की चोरी
रांची. अरगोड़ा थाना क्षेत्र के ओल्ड एजी कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर 105 निवासी दिलीप शाहदेव के घर से शनिवार की रात 72 हजार नकद और करीब चार लाख के गहने सहित अन्य सामान की चोरी कर ली गयी़ घटना के दौरान दिलीप शाहदेव घर पर नहीं थे़ सूचना मिलने पर जब वे घर पहुंचे़, तब […]
रांची. अरगोड़ा थाना क्षेत्र के ओल्ड एजी कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर 105 निवासी दिलीप शाहदेव के घर से शनिवार की रात 72 हजार नकद और करीब चार लाख के गहने सहित अन्य सामान की चोरी कर ली गयी़ घटना के दौरान दिलीप शाहदेव घर पर नहीं थे़ सूचना मिलने पर जब वे घर पहुंचे़, तब उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है और घर में रखे सामान बिखरे पड़े है़ं
घटना की सूचना मिलने पर वहां पुलिस पहुंची़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़ जानकारी के अनुसार दिलीप शाहदेव अपने परिवार के सदस्यों के साथ सेटेलाइट कॉलोनी स्थित रिश्तेदार के घर करीब सात बजे गये थे़ उन्होंने करीब 7़ 30 बजे तीसरे मंजिले में रहनेवाले एक व्यक्ति ने चोरी की घटना की जानकारी दी़ सूचना मिलने पर वे अपने घर पहुंचे़ पुलिस को दिलीप शाहदेव ने बताया है कि उन्हें हाल में अपनी बेटी की शादी की थी़, जिसका बकाया पैसा भी अभी कुछ लोगों को देना है़ पुलिस का कहना है कि अभी विभिन्न बिंदुओं पर जांच चल रही है, क्योंकि दिलीप शाहदेव का कहना है कि आलमीरा का चाबी उन्होंने घर में छोड़ दी थी घटना को लेकर पुलिस को कुछ बिंदुओं पर संदेह है़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement