Advertisement
लोकसभा में उठा झारखंड विधानसभा की सीटें बढ़ाने का मामला
रांची : कोडरमा सांसद सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय ने मंगलवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान झारखंड विधानसभा की सीटें बढ़ाने और विधान परिषद के गठन का मामला उठाया. डॉ राय ने कहा कि बिहार राज्य से अलगहोकर 15 नवंबर 2000 को 81 विधानसभा के साथ झारखंड राज्य बना. झारखंड का […]
रांची : कोडरमा सांसद सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय ने मंगलवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान झारखंड विधानसभा की सीटें बढ़ाने और विधान परिषद के गठन का मामला उठाया. डॉ राय ने कहा कि बिहार राज्य से अलगहोकर 15 नवंबर 2000 को 81 विधानसभा के साथ झारखंड राज्य बना. झारखंड का भौगोलिक संरक्षण एक पहाड़ी क्षेत्र का है.
यहां जनसंख्या का घनत्व भी कम है. विधानसभा का क्षेत्र काफी फैला हुआ है. इसकी वजह से राज्य के विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है. इसलिए बिहार राज्य पुनर्गठन विधेयक 2000 में संशोधन कर झारखंड विधानसभा की सीटें 81 से बढ़ा कर 150 की जाये. इस संबंध में झारखंड विधानसभा से सर्वसम्मत प्रस्ताव दो बार केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है.
डॉ राय ने कहा कि पूर्ववर्ती राज्य बिहार में विधान परिषद है, जिसमें झारखंड की सहभागिता थी, लेकिन अलग राज्य बनने से झारखंड में विधान परिषद नहीं बनायी गयी. राज्य के कई ऐसे जिले हैं, जिनमें सभी विधानसभा सीटें आरक्षित हैं. सामाजिक संतुलन बनाये रखने के लिए राज्य में विधान परिषद होनी चाहिए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement