कुछ अफसर तो 12-12 वर्षो तक रांची में एक पद पर ही जमे रहे हैं. राज्य प्रशासनिक सेवा के कुछ अफसर ऐसे भी हैं, जो राज्य बनने के बाद सचिवालय में ही पदस्थापित रहे. वह एक विभाग से दूसरे विभाग घूमते रहे. इनमें कुछ ऐसे अफसर भी हैं, जो एक ही विभाग में पिछले आठ वर्षो से काम कर रहे हैं.
Advertisement
रांची नहीं छोड़ते अफसर
रांची: राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर रांची में ही रह कर नौकरी करना चाहते हैं. कई अफसर ऐसे हैं, जिनसे रांची छूटती ही नहीं है. वह लंबे समय से रांची या आस-पास ही पदस्थापित हैं. अपवाद के रूप में कुछ दिनों के लिए रांची के बाहर उनका तबादला हुआ है. लेकिन, कोशिश कर उन्होंने फिर […]
रांची: राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर रांची में ही रह कर नौकरी करना चाहते हैं. कई अफसर ऐसे हैं, जिनसे रांची छूटती ही नहीं है. वह लंबे समय से रांची या आस-पास ही पदस्थापित हैं. अपवाद के रूप में कुछ दिनों के लिए रांची के बाहर उनका तबादला हुआ है. लेकिन, कोशिश कर उन्होंने फिर से रांची में पोस्टिंग ले ली. राज्य प्रशासनिक सेवा के वरीय अधिकारियों में कई ऐसे हैं, जो झारखंड बनने के बाद रांची में ही अलग-अलग पदों पर पदस्थापित रहे हैं.
रांची के सुदूर प्रखंड तक नहीं गये : रांची नहीं छोड़ने वाले अफसरों ने जिले के अनगड़ा, बुढ़मू जैसे दूर के प्रखंडों में भी पदस्थापन नहीं लिया. जुगाड़ लगा कर वह हमेशा शहर अंचल के आस-पास के क्षेत्रों में ही पदस्थापित रहे. बीडीओ और सीओ के रूप में रातू, कांके, नामकुम जैसे अंचलों में पोस्टिंग करायी.
नाम किन पदों पर रहे
रामकुमार सिन्हा : उप सचिव, स्वास्थ्य, मंत्रिमंडल समन्वय
प्रमोद तिवारी उप सचिव कार्मिक, अवर सचिव कार्मिक
सुमन कुमार : अपर सचिव कार्मिक, संयुक्त सचिव कार्मिक, उप सचिव कार्मिक
दीपंकर पंडा : सीइओ रांची नगर निगम, एसडीओ रांची, उप सचिव राजभवन, उद्योग निदेशक, सीएस के ओएसडी, एमडी रियाडा
रणोंद्र कुमार : संयुक्त सचिव सीएमओ, संयुक्त निदेशक एटीआइ
शेखर जमुआर : उप सचिव गृह, एसडीओ रांची, नामकुम सीओ, रातू सीओ, कांके बीडीओ, राज्यपाल के ओएसडी
आनंद मोहन ठाकुर : संयुक्त सचिव खान, उप सचिव पथ निर्माण विभाग
वीरेंद्र सिंह : डीडीसी रांची, डीएसओ रांची, अपर समाहर्ता रांची, आयुक्त के सचिव, उप निदेशक सर्ड, रातू सीओ, मांडर सीओ
राजीव रंजन : कार्यपालक दंडाधिकारी रांची, उप निदेशक समाज कल्याण
माधव सिंह : डीपीओ रांची, स्पीकर के आप्त सचिव, उद्योग विभाग
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement