28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

संसद घेराव में हिस्सा लेंगी प्रदेश कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता

रांची . केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ 21 जुलाई को कांग्रेसी मानसून सत्र के पहले दिन संसद भवन का घेराव करेंगे. प्रदेश महिला कांग्रेस की सैकड़ों कार्यकर्ता केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदर्शन में हिस्सा लेंगी. 19 जुलाई को प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आभा सिन्हा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना होंगी. श्रीमती […]

रांची . केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ 21 जुलाई को कांग्रेसी मानसून सत्र के पहले दिन संसद भवन का घेराव करेंगे. प्रदेश महिला कांग्रेस की सैकड़ों कार्यकर्ता केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदर्शन में हिस्सा लेंगी. 19 जुलाई को प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आभा सिन्हा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना होंगी.

श्रीमती सिन्हा ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिला से महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगी. बड़ी संख्या में प्रदर्शन में महिलाओं की भागीदारी होगी. श्रीमती सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार को जमीन अधिग्रहण अध्यादेश गरीब किसानों के खिलाफ साजिश है. केंद्र और राज्य की सरकार को सामाजिक सरोकार से मतलब नहीं है. सूट-बूट की सरकार कॉरपोरेट के लिए काम कर रही है. केंद्र सरकार ने आम लोगों के साथ वादाखिलाफी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें