Advertisement
रांची के अशोक शरण फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य
रांची : रांची के अशोक शरण को फिल्म सेंसर बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है. उनका मनोनयन दो साल के लिए हुआ है. अशोक शरण का थियेटर व फिल्मों से पुराना नाता रहा है. उन्होंने बिरसा मुंडा पर आधारित फिल्म उलगुलान एक क्रांति का निर्माण किया है. अभी वे एक और फिल्म रेड कॉरिडोर […]
रांची : रांची के अशोक शरण को फिल्म सेंसर बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है. उनका मनोनयन दो साल के लिए हुआ है. अशोक शरण का थियेटर व फिल्मों से पुराना नाता रहा है.
उन्होंने बिरसा मुंडा पर आधारित फिल्म उलगुलान एक क्रांति का निर्माण किया है. अभी वे एक और फिल्म रेड कॉरिडोर पर भी काम कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में रांची व आसपास के क्षेत्रों में हुई है. वे इससे पहले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह 2006 के जूरी मेंबर रह चुके हैं. अशोक शरण 1978 में आकाशवाणी रांची व 1985 में दूरदर्शन में बतौर कलाकार जुड़े. उनके फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य बनने पर रांची के कला प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement