BREAKING NEWS
पहाड़ी टोला के बेघरों ने किया प्रदर्शन
रांची : रांची पहाड़ी झुग्गी झोपड़ी विस्थापित समिति के तत्वावधान में सोमवार को रांची नगर निगम का घेराव किया गया. घेराव कार्यक्रम के दौरान रांची नगर निगम के मुख्य द्वार को एक घंटा के लिए बंद करवा दिया गया व जमकर नारेबाजी की गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के जुनैद आलम ने कहा […]
रांची : रांची पहाड़ी झुग्गी झोपड़ी विस्थापित समिति के तत्वावधान में सोमवार को रांची नगर निगम का घेराव किया गया. घेराव कार्यक्रम के दौरान रांची नगर निगम के मुख्य द्वार को एक घंटा के लिए बंद करवा दिया गया व जमकर नारेबाजी की गयी.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के जुनैद आलम ने कहा कि जब मधुकम में सरकार के बनाये गये आवास खाली पड़े हुए हैं, तो फिर उन आवासों को पहाड़ी टोला के लोगों को देने में दिक्कत क्या है. वे आवास पहाड़ी टोला के लोगों को दिया जाये. घेराव कार्यक्रम में संतोष गोप, संजय टोप्पो, सुमित्र देवी, बानो बेगम, मनोज लोहरा, सन्नी लोहरा, बुधनी लोहराइन, रीता देवी आदि उपस्थित थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement