21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

10 पंचायत महिला, तीन एससी व एक एसटी के लिए आरक्षित

बरही. मुखिया चुनाव को लेकर बरही प्रखंड के सभी 20 पंचायतों के आरक्षण की स्थिति निर्धारित कर दी गयी है़ पूर्व की स्थिति में बदलाव किया गया है़ 10 पंचायत महिलाओं, दो पंचायत अनुसूचित जाति व एक पंचायत अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है़ आरक्षण की नयी स्थिति के अनुसार पंचायत बेंद्गी अनारक्षित […]

बरही. मुखिया चुनाव को लेकर बरही प्रखंड के सभी 20 पंचायतों के आरक्षण की स्थिति निर्धारित कर दी गयी है़ पूर्व की स्थिति में बदलाव किया गया है़ 10 पंचायत महिलाओं, दो पंचायत अनुसूचित जाति व एक पंचायत अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है़ आरक्षण की नयी स्थिति के अनुसार पंचायत बेंद्गी अनारक्षित महिला, रसोईया धमना अनारक्षित महिला, बरही पश्चिमी अनारक्षित महिला, बरही पूर्वी अनारक्षित अन्य, कोनरा ओबीसी अन्य, करसो अनुसूचित जाति महिला, केदारूत अनारक्षित अन्य, गौरियाकरमा ओबीसी अन्य, खोडाहार अनारक्षित अन्य, पंचमाधव अनारक्षित अन्य, दुलमाहा अनारक्षित महिला, कोल्हुआकला ओबीसी महिला, भंडारो अनारक्षित अन्य, डपोक अनुसूचित जाति अन्य, विजैया ओबीसी अन्य, मलकोको अनारक्षित महिला, बरसोत ओबीसी महिला, करियातपुर अनुसूचित जाति महिला, धनवार ओबीसी महिला व रानीचुआं पंचायत अनुसूचित जनजाति अन्य के लिए आरक्षित कर दिया गया है़ इस नयी आरक्षण कोटी के चलते कई वर्तमान मुखिया अगले चुनाव में मुखिया का चुनाव लड़ने से वंचित रह जायेंगे़ पंचायत का आरक्षण राज्य चुनाव आयोग के निर्धारित मार्गदर्शन के आधार पर किया गया है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें