25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सिविल जजों की नियुक्ति में 37 महिलाएं

रांची : झारखंड हाइकोर्ट ने सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली है. मंगलवार को 109 जजों को विभिन्न जिलों में पदस्थापित करते हुए नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया. नियुक्ति प्रक्रिया से 109 आवेदकों का चयन किया गया है, जिसमें 37 महिलाएं शामिल हैं. प्रथम दो […]

रांची : झारखंड हाइकोर्ट ने सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली है. मंगलवार को 109 जजों को विभिन्न जिलों में पदस्थापित करते हुए नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया.
नियुक्ति प्रक्रिया से 109 आवेदकों का चयन किया गया है, जिसमें 37 महिलाएं शामिल हैं. प्रथम दो स्थान पर लड़कियों ने बाजी मारी है. हर्षिता वात्सयान प्रथम व प्रज्ञा वाजपेयी ने द्वितीय स्थान हासिल किया. संबंधित अधिकारियों को मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ सात अगस्त तक अपने पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. योगदान देने के बाद नवनियुक्त न्यायिक अधिकारियों को ज्यूडिशियल एकेडमी में एक साल तक प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल अनिल कुमार चौधरी के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें