भाजपा पूर्वी क्षेत्र के लिए महासंपर्क अभियान की शुरुआतपांच राज्यों के 600 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा संवाददाता, कोलकाता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पूर्वी क्षेत्र के लिए पार्टी के महासंपर्क अभियान की शुरुआत की. हावड़ा के शरत सदन में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के अलावा ओडि़शा, झारखंड, सिक्किम और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के लगभग 600 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि जब तक नये सदस्यों को पार्टी की जानकारी नहीं दी जायेगी, तब तक अभियान सफल नहीं होगा. उन्होंने 31 जुलाई तक अभियान को पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि सितंबर माह के अंत तक 15 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर लिया जायेगा. पंचायत से संसद तक शासन करने के लिए मजबूत संगठन जरूरी है. प्रशिक्षित कार्य बल से हम पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने मंे सफल होंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली केंद्र सरकार ने एक साल में 24 जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है. कार्यकर्ता इसे जन-जन तक पहुंचायें. बैठक में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, जुएल उरांव समेत झारखंड प्रदेश के विधायक, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, मोरचा के अध्यक्ष व महामंत्री, महासंपर्क अभियान के जिला संयोजक व सह संयोजक उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
पंचायत से संसद तक शासन के लिए मजबूत संगठन जरूरी : शाह
भाजपा पूर्वी क्षेत्र के लिए महासंपर्क अभियान की शुरुआतपांच राज्यों के 600 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा संवाददाता, कोलकाता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पूर्वी क्षेत्र के लिए पार्टी के महासंपर्क अभियान की शुरुआत की. हावड़ा के शरत सदन में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के अलावा ओडि़शा, झारखंड, सिक्किम और अंडमान […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement