25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

फोटो जायेगा …वन भूमि पर अवैध तरीके से बनी झोंपड़ी को नष्ट किया

फोटो: 1पी वन भूमि पर अवैध रूप से बनी झोंपड़ी को नष्ट करते वनकर्मी. नगरऊंटारी. अनुमंडल के गरबांध ग्राम के गोबरमुतवा टोला स्थित वन भूमि पर अवैध रूप से बनायी गयी आधा दर्जन झोंपड़ी को वन कर्मियों व वन समिति के लोगों ने नष्ट कर दिया. वन कर्मियों ने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा […]

फोटो: 1पी वन भूमि पर अवैध रूप से बनी झोंपड़ी को नष्ट करते वनकर्मी. नगरऊंटारी. अनुमंडल के गरबांध ग्राम के गोबरमुतवा टोला स्थित वन भूमि पर अवैध रूप से बनायी गयी आधा दर्जन झोंपड़ी को वन कर्मियों व वन समिति के लोगों ने नष्ट कर दिया. वन कर्मियों ने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे लोगों के विरुद्ध यह अभियान चलाया. वन रक्षी लियाकत अंसारी ने कहा कि वन समिति के अध्यक्ष अशोक यादव द्वारा दी गयी सूचना के बाद उच्च अधिकारी के निर्देश पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बनायी गयी झोंपड़ी को उजाड़ कर जला दिया गया. उक्त लोगों की मंशा वन भूमि पर झोंपड़ी लगा कर सैकड़ों एकड़ भूमि पर खेती करने की थी. झोंपड़ी को खत्म कर इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारी को दे दी गयी है. उन्होंने बताया कि जहां कहीं वन भूमि पर कब्जा जमाने की नीयत से झोंपड़ी लगाने की जानकारी मिलेगी, वहां इसी तरह की कार्रवाई की जायेगी. वन रक्षी ने वन भूमि से सटे टोला के लोगों को भी अवैध रूप से जमीन पर कब्जा नहीं करने की हिदायत दी है. अभियान में वन समिति के अध्यक्ष अशोक यादव, सलसलादी वन समिति के अध्यक्ष नगीना सिंह सहित वन गार्ड उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें