23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

54 जगहों पर स्वचालित मौसम भविष्यवाणी केंद्र

रांची : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने झारखंड में 54 जगहों पर स्वचालित मौसम भविष्यवाणी केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है. इन केंद्रों के लिए राज्य सरकार से चयनित स्थल की सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है. इसरो की ओर से झारखंड स्पेश एप्लीकेशन सेंटर (जेसैक) को इस संबंध में पत्र भी […]

रांची : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने झारखंड में 54 जगहों पर स्वचालित मौसम भविष्यवाणी केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है. इन केंद्रों के लिए राज्य सरकार से चयनित स्थल की सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है. इसरो की ओर से झारखंड स्पेश एप्लीकेशन सेंटर (जेसैक) को इस संबंध में पत्र भी लिखा गया है.
पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार की ओर से दी जानेवाली आटोमेटल वेदर फोरकास्टिंग सिस्टम (एडब्ल्यूएस) केंद्र की सूची के आधार पर ही, उसे सेटेलाइट लिंकेज दिया जायेगा.इन केंद्रों पर मौसम की भविष्यवाणी की जायेगी.
केंद्र से साप्ताहिक और मासिक आधार पर मौसम की स्थिति पर रिपोर्ट भी जारी की जायेगी. इन केंद्रों के लिए मौसम की भविष्यवाणी से संबंधित आधुनिक उपकरण भी स्थापित किये जायेंगे. फिलहाल भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के कार्यालय रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज में अवस्थित हैं. यहीं से प्रति दिन मौसम की भविष्यवाणी की जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें