रांची . विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा रांची महानगर की ओर से सहजानंद चौक पर भाजपा की ओर से पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के ग्रीन रांची के सपने को साकार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पौधरोपण का कार्यक्रम अगले एक माह तक विभिन्न मंडलों में चलेगा. मेयर आशा लकड़ा ने शहर वासियों से अपने-अपने घरों में एक-एक पौधा लगाने की अपील की. प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पौधरोपण समय की मांग है. यह काम सिर्फ सरकार के भरोसे सफल नहीं होगा. इस अवसर पर भाजपा नेता संजय सेठ, मदन सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, धर्मेंद्र राज, राकेश शर्मा, संजय जायसवाल, मनोज मिश्रा, नंदकिशोर अरोड़ा, पंकज वर्मा, अन्नू लकड़ा, अनिता उरांव, कन्हैया झा, कुमार निकेश, मुकेश सिंह, प्रेम सिंह समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
सहजानंद चौक पर भाजपा ने किया पौधरोपण
रांची . विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा रांची महानगर की ओर से सहजानंद चौक पर भाजपा की ओर से पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के ग्रीन रांची के सपने को साकार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पौधरोपण का कार्यक्रम अगले एक माह तक विभिन्न […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement