रांची. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड बनाना सरकार का संकल्प है. काली कमाई से संपत्ति अर्जित करने के मामलों में अभियोजन चलाये जाने के साथ संपत्ति जब्त कर ली जायेगी. मंत्रिपरिषद द्वारा झारखंड विशेष न्यायालय अध्यादेश, 2015 को पारित किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा : निगरानी विभाग के समक्ष कई ऐसे मामले आये हैं, जिनमें भ्रष्ट तरीका अपना कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की गयी है. भ्रष्टाचार के मामलों की संख्या इतनी ज्यादा है कि न्यायालयों की संख्या के अनुपात में मामलों के निष्पादन में काफी वक्त लग जाता है. इसे ध्यान में रखते हुए भ्रष्टाचार के मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए यह फैसला लिया गया है.
भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड बनाना है : रघुवर
रांची. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड बनाना सरकार का संकल्प है. काली कमाई से संपत्ति अर्जित करने के मामलों में अभियोजन चलाये जाने के साथ संपत्ति जब्त कर ली जायेगी. मंत्रिपरिषद द्वारा झारखंड विशेष न्यायालय अध्यादेश, 2015 को पारित किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा : निगरानी विभाग के समक्ष कई […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement