25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

टैक्स वसूली में निगम ने बनाया रिकॉर्ड

निजी एजेंसी स्पैरो सॉफ्टटेक को सौंपा था काम, 10 माह में वसूले 14 करोड़ टैक्स शत प्रतिशत घरों से टैक्स वसूलने की निगम की योजना उत्तम महतो रांची : रांची नगर निगम ने इस बार होल्डिंग टैक्स की वसूली में रिकॉर्ड कायम किया है. निगम के इतिहास में पहली बार पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड […]

निजी एजेंसी स्पैरो सॉफ्टटेक को सौंपा था काम, 10 माह में वसूले 14 करोड़ टैक्स
शत प्रतिशत घरों से टैक्स वसूलने की निगम की योजना
उत्तम महतो
रांची : रांची नगर निगम ने इस बार होल्डिंग टैक्स की वसूली में रिकॉर्ड कायम किया है. निगम के इतिहास में पहली बार पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड टूट गया है. होल्डिंग टैक्स की इस वृद्धि के पीछे आउटसोर्सिग कारण बना है.
दरअसल नगर निगम ने पिछले साल जुलाई माह में टैक्स वसूली का कार्य निजी एजेंसी स्पैरो सॉफ्टटेक को सौंपा. जिसने महज 10 माह में ही निगम में वसूले जानेवाले टैक्स से दुगुनी राशि वसूली कर ली है. एक ओर आउटसोर्सिग करने से जहां निगम की आय में जबरदस्त वृद्धि हुई है, वहीं अब लोग घर बैठे ही ऑन स्पॉट टैक्स जमा कर रसीद भी प्राप्त कर रहे हैं.
ऑनलाइन प्राप्त करें सूचना : एक ओर जहां नगर निगम के द्वारा टैक्स वसूली में रिकॉर्ड कायम किया गया है, वहीं टैक्स वसूली के इस कार्य को अब ऑनलाइन भी किये जाने की योजना है. इसके तहत लोग अब रांची नगर निगम की वेबसाइट रांची म्यूनिसिपल डॉट कॉम पर जाकर प्रोपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम पर अपने होल्डिंग टैक्स की अद्यतन जानकारी, बकाये की जानकारी, संपत्ति का विवरण व किसी भी प्रकार की त्रुटि के संबंध में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.
निगम के आयुक्त प्रशांत कुमार की मानें, तो टैक्स वसूली का काम संतोषजनक है, परंतु हमारी योजना है कि हम शत प्रतिशत घरों से कैसे टैक्स वसूलें. जब शत प्रतिशत घरों से टैक्स वसूली होगी, तो बेहतर तरीके से नगर निगम शहर के हर मोहल्ले में नागरिक सुविधा उपलब्ध करा सकेगा.
..तो 30 करोड़ तक का होगा कलेक्शन : वर्तमान में रांची नगर निगम के द्वारा शहर के मात्र 90 हजार घरों से ही टैक्स की वसूली की जा रही है, जबकि शहर में बने भवनों की संख्या 2.20 लाख से अधिक है. अगर इन सभी 2.20 लाख भवनों से निगम टैक्स वसूलने का काम कर सके, तो टैक्स कलेक्शन का यह आंकड़ा 30 करोड़ तक पहुंच जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें