फोटो-सैकत नेट से मेदिनीनगर. गुरुवार को गायत्री जयंती सह गंगा दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. अखिल विश्व गायत्री परिवार ने इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किया. सुदना स्थित गायत्री शक्तिपीठ से प्रभातफेरी निकाली गयी. इसमें शामिल लोग तपोनिष्ठ वेदमूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व मां गायत्री का जयघोष करते हुए चल रहे थे. प्रभातफेरी सुदना से निकल कर जेलहाता, छहमुहान, सुभाष चौक, कोऑपरेटिव मोड़, कचहरी चौक, रेड़मा चौक, बाइपास रोड, सिंचाई विभाग कार्यालय होते हुए वापस हुआ. गायत्री मंदिर में हवन यज्ञ हुआ. वेद मंत्रोच्चार के साथ लोगों ने आहूति दी. सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक गायत्री मंत्र का जप साधना किया गया. शाम चार बजे से छह बजे तक दीप यज्ञ हुआ. इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. कार्यक्रम के दौरान यह बताया गया कि गायत्री परिवार एक आध्यात्मिक संस्था है, जिसका मुख्य उद्देेश्य लोगों को अध्यात्म की ओर अग्रसर करना है. धरती पर स्वर्ग का अवतरण व मनुष्य में देवत्व की भावना जागृत हो, इसके लिए लोगों को इस संस्था से जुड़कर पुरुषार्थ करने की जरूरत है. पलामू उपजोन के प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि गायत्री परिवार के सभी प्रज्ञा मंडल व महिला मंडल द्वारा गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर्व मनाया जा रहा है. इसे सफल बनाने में कृष्णकिशोर सहाय, शिवकुमार सिन्हा, देवेंद्र वर्मा, शशि प्रभा, अंबिका सिंह आदि सक्रिय थे.
BREAKING NEWS
ओके….गायत्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनी
फोटो-सैकत नेट से मेदिनीनगर. गुरुवार को गायत्री जयंती सह गंगा दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. अखिल विश्व गायत्री परिवार ने इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किया. सुदना स्थित गायत्री शक्तिपीठ से प्रभातफेरी निकाली गयी. इसमें शामिल लोग तपोनिष्ठ वेदमूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व मां गायत्री का जयघोष करते हुए चल रहे […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement