18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

100 से अधिक किसान श्री विधि पद्धति से करेंगे खेेती

फोटो : 3 बैठक में श्री विधि पद्घति की जानकारी लेती महिलाएं़अनगड़ा. पैका पंचायत क्षेत्र के 100 किसान इस साल श्री विधि पद्घति से धान की खेती करेंगे़ इसके लिए केजीवीके द्वारा किसानों को उन्नत बीज व तकनीकी सहायता नि:शुल्क उपलब्ध करायी जायेगी. बुधवार को पंचायत भवन परिसर में ग्रामीणों की हुई बैठक में किसानों […]

फोटो : 3 बैठक में श्री विधि पद्घति की जानकारी लेती महिलाएं़अनगड़ा. पैका पंचायत क्षेत्र के 100 किसान इस साल श्री विधि पद्घति से धान की खेती करेंगे़ इसके लिए केजीवीके द्वारा किसानों को उन्नत बीज व तकनीकी सहायता नि:शुल्क उपलब्ध करायी जायेगी. बुधवार को पंचायत भवन परिसर में ग्रामीणों की हुई बैठक में किसानों को श्री विधि पद्घति की जानकारी दी गयी. कहा गया कि श्री विधि पद्घति से खेती कर किसान कई गुणा अधिक फसल का उत्पादन कर सकते हैं. पर्यवेक्षक प्रेम तिर्की ने कहा कि किसान समय पर खेत तैयार कर लें. इसके बाद उन्हें बिडर मशीन दी जायेगी. श्री विधि पद्घति से खेती करने के लिए केजीवीके की ओर से किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा़ मौके पर मनीषा कुमारी, सावित्री कुमारी, यशोदा देवी, श्याम महतो, विष्णुचरण महतो, बोधो महतो, दशरथ महतो, सुनीता देवीच् व लालो देवी सहित अन्य मौजूद थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें