Advertisement
जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगा योजनाओं का लाभ : रामटहल
झारखंड प्रदेश नारी शक्ति की बैठक रांची : नारी शक्ति झारखंड प्रदेश की बैठक रविवार को जयपाल सिंह स्टेडियम में हुई. बैठक में विधवा महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा हुई. नारी शक्ति की प्रदेश अध्यक्ष आरती बेहरा ने रामटहल चौधरी के समक्ष विधवा महिलाओं की समस्याएं रखी. इस पर सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि […]
झारखंड प्रदेश नारी शक्ति की बैठक
रांची : नारी शक्ति झारखंड प्रदेश की बैठक रविवार को जयपाल सिंह स्टेडियम में हुई. बैठक में विधवा महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा हुई. नारी शक्ति की प्रदेश अध्यक्ष आरती बेहरा ने रामटहल चौधरी के समक्ष विधवा महिलाओं की समस्याएं रखी. इस पर सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि विधवा, गरीब और लाचार महिलाएं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा.
आरती बेहरा ने कहा कि नारी शक्ति द्वारा हक की लड़ाई जारी रहेगी. यह तब तक जारी रहेगी, जब तक हर विधवा महिला को आवास, वृद्ध गरीब को पेंशन और गरीबों को लाल व पीला कार्ड नहीं मिल जाता. महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा. बैठक में गुड्डू श्रीवास्तव, सारथी बेहरा, मंजू तिर्की, चंदू तिर्की, सुनीता देवी, सबीना अली, अख्तरी खातून, शबनम, नफीसा खातून व अन्य महिलाएं मौजूद थीं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement