28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मोदी सरकार के खिलाफ मोरचा खोलेगी कांग्रेस

रांची : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के एक वर्ष पूरे होने के साथ ही कांग्रेस ने भी मोरचा खोल दिया है. केंद्र सरकार के खिलाफ पूरी ताकत के साथ सड़क पर उतरेंगे. केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के संगठन को आंदोलन की रूपरेखा बनाने के लिए कहा है. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश सहित केंद्र सरकार की […]

रांची : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के एक वर्ष पूरे होने के साथ ही कांग्रेस ने भी मोरचा खोल दिया है. केंद्र सरकार के खिलाफ पूरी ताकत के साथ सड़क पर उतरेंगे. केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के संगठन को आंदोलन की रूपरेखा बनाने के लिए कहा है.
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश सहित केंद्र सरकार की नीतियों का पुरजोर विरोध करने के लिए पूरी टीम को तैयार करने को कहा गया है. 21 मई से गांव-गांव, पांव-पांव पदयात्र अभियान की शुरुआत की जायेगी.
प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी के सभी सहयोगी संगठनों के अलावा प्रदेश के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद-विधायक को भी जिम्मेवारी सौंपी है. प्रदेश नेतृत्व ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ लंबा अभियान चलाने की रणनीति बनायी है.
इधर, कांग्रेस 26 मई को मोदी सरकार के एक वर्ष पूरा होने से पहले केंद्रीय टीम को भी झारखंड भेजेगी. मोदी सरकार के खिलाफ प्रचार अभियान में कांग्रेस मीडिया व सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग करना चाहती है.
कांग्रेस के आला नेता शकील अहमद, गौरव गोगई, राज बब्बर सहित कई नेता पहुंचेंगे. मीडिया सदस्य लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि पार्टी मोदी सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचायेगी.
26 को रैली करेगी महिला कांग्रेस
रांची : केंद्र और राज्य सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस सड़क पर उतरेगी. 21 मई से शुरू होने वाले गांव-गांव, पांव-पांव अभियान में महिला कांग्रेस ताकत लगायेगी. मंगलवार को महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक हुई.
इसमें आंदोलन को लेकर रणनीति बनी. बैठक में तय किया गया कि 26 मई को राज्य स्तरीय रैली और प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा. महिला कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता जयपाल सिंह स्टेडियम से मुख्यमंत्री आवास तक प्रदर्शन करेंगे. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आभा सिन्हा ने पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं को कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है.
नेताओं को कार्यक्रम के लिए सक्रिय रहने को कहा गया है. श्रीमती सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया जायेगा. पूंजीपतियों के लिए रास्ता आसान बना रही भाजपा को जवाब देना होगा.
बैठक में फरदीवा फातम, मदीना बानो, नीलम सहाय, सीमा साहू, संगीता टोप्पो, नमिता सिंह, बबीता सिंह , बॉबी भगत, मीरा चौरसिया, संगीता प्रभात सहित कई महिलाएं शामिल हुईं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें