25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जदयू ने किया प्रदेश कमेटी का विस्तार

रांची: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है. इसमें चार महासचिव और आठ सचिव को शामिल किया गया है. इसके अलावा जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष और जिला प्रभारियों की सूची भी जारी की गयी है. प्रदेश कमेटी में कमलजीत कौर गिल, संजय कुमार सिंह, इंद्रदेव […]

रांची: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है. इसमें चार महासचिव और आठ सचिव को शामिल किया गया है. इसके अलावा जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष और जिला प्रभारियों की सूची भी जारी की गयी है.

प्रदेश कमेटी में कमलजीत कौर गिल, संजय कुमार सिंह, इंद्रदेव महतो, कृष्णानंद झा को महासचिव, उमेश कुमार सिंह, सतीश दास, जय प्रकाश लाल, इम्तियाज अंसारी, पप्पू राउत, इम्तियाज खान, उमेश सिंह, जसवंत सिंह को सचिव बनाया गया है. वहीं, चंद्रमोहन पटेल को हजारीबाग, दीपक कुमार यादव को कोडरमा, गोपाल मुंडा को रामगढ़, त्रिभुवन दयाल को गिरिडीह, किरनचंद्र बाउरी को बोकारो, कपिलेश प्रसाद को बोकारो, मंजुराम चंद्रवंशी को पाकुड़, सुनील कुमार सिन्हा को साहेबगंज, पारस नाथ सिंह को चतरा, चंद्रधर कुमार सिंह को गोड्डा, रंजीत जायसवाल को दुमका, हर्षवर्धन सिंह को देवघर, प्रो विजय कुमार को गुमला, प्रकाश महतो को लोहरदगा, विंध्याचल सिंह को लातेहार, आनंद हेंब्रम को पूर्वी सिंहभूम, राजनारायण पटेल को पलामू को जिला का अध्यक्ष बनाया गया है.

उपेंद्र नारायण सिंह को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, सुभाष सिंह को विधि प्रकोष्ठ, विजय वासनी पांडेय को महिला प्रकोष्ठ, मनोज कुमार को छात्र प्रकोष्ठ व राज कुमार महतो को युवा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा 14 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है. बैजनाथ राम गोपी को रांची, डॉ अफताब जमील को हजारीबाग, श्रवण कुमार को कोडरमा, संजय कुमार सिंह को चतरा, अमित तिवारी को पलामू, कृष्णानंद मिश्र को लोहरदगा, भगवान सिंह को धनबाद, संजय मिनोचा, कमलजीत कौर गिल को जमशेदपुर, संजय ठाकुर को चाईबासा, मो हाजी हसीब खां को गिरिडीह, प्रमोद मिश्र को गोड्डा, राम स्वरूप यादव को दुमका, सुशील कुमार सिंह को राजमहल और लोकेश खलखो को खूंटी लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें