24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांगे्रस ने गैंग रेप की जांच के लिए कमेटी बनायी

रांची : प्रदेश कांग्रेस ने रामगढ़ जिला के वसुंधरा वाटिका में गैंगरेप की घटना की जांच के लिए जांच कमेटी का गठन किया है. मीडिया सदस्य लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के निर्देश पर शमशेर आलम को जांच कमेटी का संयोजक बनाया गया है. कमेटी में रवींद्र सिंह और […]

रांची : प्रदेश कांग्रेस ने रामगढ़ जिला के वसुंधरा वाटिका में गैंगरेप की घटना की जांच के लिए जांच कमेटी का गठन किया है. मीडिया सदस्य लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के निर्देश पर शमशेर आलम को जांच कमेटी का संयोजक बनाया गया है. कमेटी में रवींद्र सिंह और राजेश ठाकुर सदस्य बनाये गये हैं. श्री शाहदेव ने बताया कि पिछले दिनों वसुंधरा वाटिका में गैंग रेप की घटना के खिलाफ स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था. प्रदर्शन में शामिल लोगों को प्रशासन द्वारा प्रताडि़त किया गया था. पूरे मामले को प्रदेश कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है. प्रदेश अध्यक्ष ने जांच कमेटी को तत्काल घटना स्थल पर जाकर संबंधित लोगों से मिल कर रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने का निर्देश दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें