एजेंसियां, नयी दिल्लीयोग गुरु बाबा रामदेव ने नोबेल और पद्म पुरस्कार दिये जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा कि सिर्फ रसूखवालों के इशारे पर ही ये सम्मान दिये जाते हैं. बाबा ने कहा, ‘पद्म पुरस्कारों के लिए बड़े स्तर पर लॉबिंग होती है. राजनीतिक रसूखवाले लोगों को ही यह पुरस्कार दिये जाते हैं.’ उन्होंने कहा कि यही हाल नोबेल पुरस्कार का भी है. ज्ञात हो कि रामदेव को इस वर्ष पद्म पुरस्कार दिये जाने की चर्चा थी, लेकिन लिस्ट जारी होने से पहले ही उन्होंने गृह मंत्रालय को पत्र लिख कर पुरस्कार न देने की अपील की थी.शरद ने भी दिया था विवादित बयानहाल ही में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष शरद यादव ने भी पद्म पुरस्कार देने की प्रक्रि या पर सवाल उठाये थे. उन्होंने का था कि पद्म पुरस्कार सिर्फ मक्कारों, बेइमानों और बड़े लोगों का मिलते हैं. उन्होंने सवाल किया कि अब तक पद्म पुरस्कारों के लिए आदिवासियों, गरीबों को क्यों नहीं चुना गया. कुछ दिन पहले लेखक सलीम खान ने पद्मश्री लेने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि उनकी हस्ती पद्मश्री से बड़ी है.
BREAKING NEWS
सिर्फ रसूखवालों को मिलते हैं नोबेल और पद्म पुरस्कार : रामदेव
एजेंसियां, नयी दिल्लीयोग गुरु बाबा रामदेव ने नोबेल और पद्म पुरस्कार दिये जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा कि सिर्फ रसूखवालों के इशारे पर ही ये सम्मान दिये जाते हैं. बाबा ने कहा, ‘पद्म पुरस्कारों के लिए बड़े स्तर पर लॉबिंग होती है. राजनीतिक रसूखवाले लोगों को ही यह पुरस्कार दिये जाते […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement