23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

22 नाबालिगों से दुष्कर्म के आरोप में तांत्रिक गिरफ्तार

दक्षिणा में मांगता था कुंआरी लड़कियां एजेंसियां, मुंबईमहाराष्ट्र की थाणे पुलिस ने 22 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी तांत्रिक गरीब और संघर्ष कर रहे परिवारों से दुख और संकट को दूर करने के लिए वरजिन लड़कियां मांगता था. इसके बाद वह लड़कियों का रेप करता था. […]

दक्षिणा में मांगता था कुंआरी लड़कियां एजेंसियां, मुंबईमहाराष्ट्र की थाणे पुलिस ने 22 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी तांत्रिक गरीब और संघर्ष कर रहे परिवारों से दुख और संकट को दूर करने के लिए वरजिन लड़कियां मांगता था. इसके बाद वह लड़कियों का रेप करता था. आरोपी विजय तोंबरे एलआइसी एजेंट है और अपने आप को तांत्रिक कहता है. इस दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से एक 15 वर्षीय लड़की को मुक्त भी कराया है. पुलिस के मुताबिक, 42 वर्षीय विजय शहर में कई जगहों पर अपने एजेंट तैनात करता था, जो उसे गरीब परिवारों के बारे में बताते थे. थाणे क्र ाइम ब्रांच का कहना है कि उन्हें तीन महीने पहले तोंबरे के बारे में जानकारी मिली थी. तब उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की गयी थी, पर वह बच निकला था. इस बार पुलिस ने अपने एक आदमी को परेशान व्यवसायी बना कर तोंबरे के पास भेजा. तोंबरे ने कहा कि उसके दुखों का अंत तभी हो सकता है, जब वह उसे एक वरिजन लड़की लाकर दे. तोंबरे ने कहा कि उसके शरीर में एक ताकतवर आत्मा आयेगी और लड़की के साथ संबंध बनायेगी. वह जितनी बार उस लड़की से संबंध बनायेगा, उतना ही उसके परिवार के दुखों में कमी आयेगी. जैसे ही तोंबरे ने लड़की को कमरे में बंद किया, वैसे ही पुलिस आ गयी और लड़की को बचा लिया. पुलिस ने तोंबरे की मुख्य सहयोगी जानकी हिंडाले को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी पर पास्को एक्ट और एंटी-ब्लैक मैजिक एक्ट की धाराएं लगायी गयी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें