28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता जरूरी : फ्रांस

जर्मनी, जापान, ब्राजील और अफ्रीका के प्रतिनिधित्व का भी किया समर्थन एजेंसियां, संयुक्त राष्ट्र फ्रांस ने कहा है कि बदलते युग में संयुक्त राष्ट्र की प्रासंगिकता बरकरार रखने के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण और आवश्यक है कि सुरक्षा परिषद अपने स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाये और भारत को शामिल किया जाये. संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस […]

जर्मनी, जापान, ब्राजील और अफ्रीका के प्रतिनिधित्व का भी किया समर्थन एजेंसियां, संयुक्त राष्ट्र फ्रांस ने कहा है कि बदलते युग में संयुक्त राष्ट्र की प्रासंगिकता बरकरार रखने के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण और आवश्यक है कि सुरक्षा परिषद अपने स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाये और भारत को शामिल किया जाये. संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस के स्थायी प्रतिनिधि फ्रांस्वा डिलैट्रे ने मंगलवार को कहा कि फ्रांस सुरक्षा परिषद के स्थायी तथा अस्थायी सदस्यों की संख्या में विस्तार के पक्ष में है और जर्मनी तथा जापान का समर्थन करता है, जो द्वितीय विश्व युद्ध की उनकी भूमिका के भार से मुक्त होने के पात्र हैं, लेकिन यह भारत, ब्राजील और अफ्रीका के प्रतिनिधित्व का भी समर्थन करता है. सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के पक्ष में यह बात डिलैट्रे ने द्वितीय विश्व युद्ध के 70 साल पूरा होने से संबंधित महासभा के सत्र के दौरान कही. उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद का सदस्य होने के नाते नाते भारत, जर्मनी, ब्राजील और जापान का फ्रांस द्वारा समर्थन किया जाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि सितंबर में मनाई जानेवाली संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ से पहले महासभा के मौजूदा सत्र के दौरान बहुप्रतीक्षति सुधार के प्रयासों में नयी गति आयी है. वहीं, संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि भगवंत एस. बिश्नोई ने कहा, ‘जब हम द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति का स्मरण कर रहे हों, तो हमें वैश्विक शासन के संस्थान की स्थिति का मूल्यांकन करने की जरूरत है, जिसकी स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति पर हुई थी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें