रांची . झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों की लंबित मांगों के समर्थन में एक मई को जुलूस निकाला. राज्य सरकार द्वारा एक मई को सार्वजनिक अवकाश नहीं घोषित किये जाने का विरोध किया गया. कर्मचारियों ने कहा कि श्रम कानूनों में जो बदलाव हो रहे हैं, वे कर्मचारियों के हितों में नहीं है. दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों, अनुबंध व ठेका कर्मियों को नियमित नहीं किया जा रहा है. वर्ग चार के कर्मचारियों को वर्ग तीन में प्रोन्नति नहीं दी जा रही है. कर्मचारियोंने कहा कि सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को सहायक निबंधक के पद पर प्रोन्नति दी जानी चाहिए. इस मौके पर सुनील कुमार साह, गोपाल शरण सिंह, डीडी दास, सुशीला तिग्गा, विजय सिंह, अभय कुमार सिन्हा, संजय कुमार, सदानंद यादव, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, आशुतोष सिंह, अजय सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद थे.
BREAKING NEWS
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने जुलूस निकाला
रांची . झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों की लंबित मांगों के समर्थन में एक मई को जुलूस निकाला. राज्य सरकार द्वारा एक मई को सार्वजनिक अवकाश नहीं घोषित किये जाने का विरोध किया गया. कर्मचारियों ने कहा कि श्रम कानूनों में जो बदलाव हो रहे हैं, वे कर्मचारियों के हितों में नहीं है. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement