Advertisement
लोगों की सहमति से चलेगा लॉज
रांची : रांची नगर निगम क्षेत्र में लॉज का परिचालन कर रहे लॉज संचालकों को लाइसेंस देने से पहले रांची नगर निगम ने आम लोगों से आपत्ति मांगी है. निगम ने यह आपत्ति उन लोगों से मांगी है, जो लॉज के आसपास रहते हैं. अगर आसपास के लोगों द्वारा लॉज व हॉस्टल को लेकर किसी […]
रांची : रांची नगर निगम क्षेत्र में लॉज का परिचालन कर रहे लॉज संचालकों को लाइसेंस देने से पहले रांची नगर निगम ने आम लोगों से आपत्ति मांगी है. निगम ने यह आपत्ति उन लोगों से मांगी है, जो लॉज के आसपास रहते हैं.
अगर आसपास के लोगों द्वारा लॉज व हॉस्टल को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज करायी गयी, तो निगम ऐसे लॉजों का रजिस्ट्रेशन नहीं करेगा और ऐसे लॉजों को बंद करने की कार्रवाई करेगा. नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.
इन लॉजों के लिए मांगी गयी आपत्ति
डोमन लॉज अरगोड़ा पीपर टोली, गुप्ता ब्वायज लॉज पीएंडटी कॉलोनी, शकुंतला छात्रवास, वर्धवान कंपाउंड, कृष्णालय गर्ल्स हॉस्टल अलबर्ट कंपाउंड, गुप्ता गर्ल्स हॉस्टल चर्च रोड, गुप्ता गर्ल्स एकोमोडेशन काली मंदिर रोड, निर्मला कॉन्वेंट हाइस्कूल हॉस्टल देवी मंडप रोड, केबी गर्ल्स हॉस्टल नगराटोली,
स्टूडेंट कॉटेज पीपी कंपाउंड, शीतल गर्ल्स हॉस्टल थड़पखना, उसरुलाइन कॉलेज हॉस्टल पुरुलिया रोड, कुमार गर्ल्स हॉस्टल पीस रोड लालपुर, मेहर गर्ल्स हॉस्टल, स्वाति लॉज फातिमा नगर, कपिजल गर्ल्स हॉस्टल नगराटोली, सिन्हा गर्ल्स हॉस्टल नील रतन स्ट्रीट, गुरुकुल हॉस्टल श्यामली कॉलोनी, साईं गर्ल्स हॉस्टल पीएन बोस कंपाउंड,अहमद हॉस्टल रिसालदार नगर डोरंडा, कृष्णा हॉस्टल कडरू, आदित्य लॉज विराज नगर, राधिका गर्ल्स हॉस्टल थड़पखना, मां दुर्गा हॉस्टल थड़पखना, प्रीत हॉस्टल पीपी कंपाउंड, रॉयल हॉस्टल लालपुर थाना के सामने,
मीकू हॉस्टल वर्धवान कंपाउंड, सिद्धार्थ हॉस्टल नगरा टोली लालपुर, वसंत लॉज पीएन बोस कंपाउंड, केयर गर्ल्स हॉस्टल पीपी कंपाउंड, संभावना गर्ल्स हॉस्टल पीपी कंपाउंड, आसिफ लॉज भीठा, आलम लॉज कांटाटोली, संतोष लॉज बरियातू, तृप्ति गर्ल्स हॉस्टल थड़पखना, मॉ हॉस्टल लालपुर, दर्शन गर्ल्स हॉस्टल वर्धवान कंपाउंड, वैष्णवी ब्वायज हॉस्टल हरमू, निशांत हॉस्टल पीस रोड आदि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement