संगठन और सदस्यता अभियान की ली जानकारीवरीय संवाददातारांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को दिल्ली जाने से पूर्व भाजपा कार्यालय पहुंचे. श्री दास ने संगठन के बाबत पार्टी नेताओं से बात की. सांगठनिक गतिविधियों और पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं को सदस्यता अभियान में जुटने को कहा. पार्टी पदाधिकारियों को 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है. उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल तक पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाना है. भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद थे. श्री मुंडा से सरकार के कामकाज और संगठन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. मुख्यमंत्री श्री दास ने पार्टी नेताओं से अकेले में भी बात की. उनकी समस्याएं जानीं. मौके पर प्रेम मित्तल, संजय सेठ, संजय जायसवाल, अरविंद सिंह सहित कई नेता मौजूद थे.
BREAKING NEWS
भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, नेताओं से मिले
संगठन और सदस्यता अभियान की ली जानकारीवरीय संवाददातारांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को दिल्ली जाने से पूर्व भाजपा कार्यालय पहुंचे. श्री दास ने संगठन के बाबत पार्टी नेताओं से बात की. सांगठनिक गतिविधियों और पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं को सदस्यता अभियान में जुटने को […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement