23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जानिए झारखंड के कौन-कौन से जिले कांपे भूकंप से

बीते शनिवार को नेपाल और भारत में आए विनाशकारी भूकंप का असर झारखंड में भी हुआ. यहां पर भूकंप का असर कई जिलों में भी देखा गया. देखें इसकी सूची…. कोल्हान : 30 मिनट में दो बार कांपा कोल्हान. जमशेदपुर के कदमा, सोनारी, जुगसलाई, बागबेड़ा समेत कई भवनों में दरारें. चाईबासा में कुछ घरों में […]

बीते शनिवार को नेपाल और भारत में आए विनाशकारी भूकंप का असर झारखंड में भी हुआ. यहां पर भूकंप का असर कई जिलों में भी देखा गया. देखें इसकी सूची….
कोल्हान : 30 मिनट में दो बार कांपा कोल्हान. जमशेदपुर के कदमा, सोनारी, जुगसलाई, बागबेड़ा समेत कई भवनों में दरारें. चाईबासा में कुछ घरों में दरारें .
रांची : कई भवनों में दरारें. शहीद चौक स्थित टेलीफोन भवन, रांची वीमेंस कॉलेज साइंस ब्लॉक में बेकार पड़े हॉस्टल में भी दरारें. मेन रोड के एक प्रतिष्ठान में भी दरारें पड़ने की सूचना है.
सिमडेगा : कोई नुकसान नहीं
गुमला : ढोढरीटोली स्थित स्कूल की दीवार में दरार. समाहरणालय में गमले गिर कर टूटे
बोकारो : नये डीसी ऑफिस की नींव के ऊपर हल्की दरार
गिरिडीह : पतरोडीह निवासी एतवारी दास के घर की चहारदीवारी गिर. रानीखावा में सुरेश पाठक का मकान गिरा. कई घरों में दरारें. करीब ढाई लाख का नुकसान
धनबाद : कहीं-कहीं दीवारों में दरारें. कुछ एसबेस्टस शीट के गिरने की सूचना है.
हजारीबाग : कई घरों में दरारें. एलआइसी भवन में हलचल से मधुमक्खियां छत्ते से निकली, भगदड़, एनएच जाम. कुम्हारटोली गिलान चौक पर एक भवन का प्लास्टर गिरा. सामान बरबाद
चतरा : कोई हताहत नहीं. इटखोरी में वाहन का गैरेज टूटा
लोहरदगा : कुछ घरों में हल्की दरारें
मेदिनीनगर : पोलपोल,छतरपुर में कई घरों को आंशिक रूप से नुकसान.
गढ़वा : अंदर बाजार में एक और भवनाथपुर के डुमरसोता में दो घरों को आंशिक क्षति. कई दुकानों व होटलों में कांच की खिड़कियों में दरारें.
लातेहार : नावागढ़ गांव में एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त
रामगढ़ : कुछ कच्चे घरों में दरारें
देवघर : कई घरों में दरारें
दुमका : कुछ घरों में दरारें
जामताड़ा : चेंगाईडीह स्कूल की दीवार में दरारें हो गयीं
गोड्डा : कुछ घरों में दरार .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें