निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ रांची बंद कल अभिभावक महासंघ आज निकालेगा मशाल जुलूस संवाददाता रांची : निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ 27 अप्रैल को किये जाने वाले रांची बंद को दर्जन भर संगठनों ने समर्थन देने की घोषणा की है. फेडरेशन ऑफ झारखंड अभिभावक महासंघ के अजय राय ने बताया कि विभिन्न संगठनों ने बंद को अपना समर्थन दिया है. इनमें झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी, झारखंड ट्रक ऑनर एसोसिएशन, झारखंड विकास मोरचा, रांची महानगर कांग्रेस, झारखंड डीजल ऑटो चालक महासंघ, झारखंड लोकतांत्रिक छात्र मोरचा, झारखंड विद्युत सप्लाइ तकनीकी श्रमिक संघ, रांची थोक वस्त्र विक्रेता कर्मचारी संघ, लालपुर संघर्ष मोरचा समेत अन्य संगठन शामिल हैं. महासंघ की ओर से शनिवार को अलबर्ट एक्का चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. अजय राय ने कहा कि सरकार निजी स्कूलों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर नहीं है. स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से शुल्क वसूला जा रहा है. उपायुक्त केवल बैठक कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक रांची बंद किया जायेगा. 26 अप्रैल की शाम को मशाल जुलूस निकाला जायेगा. उन्होंने कहा कि अगर सरकार निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक नहीं लगायी गयी, तो महासंघ आगे तेज आंदोलन करेगा. सभा को संजय सराफ, सुकुमार झा, नीरज भट, दिलीप पाल, साकेत सिंह, जीतेंद्र सिंह, तलत परवीन, सरवरी बेगम समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया.
BREAKING NEWS
रांची बंद को दर्जन भर संगठनों का समर्थन
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ रांची बंद कल अभिभावक महासंघ आज निकालेगा मशाल जुलूस संवाददाता रांची : निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ 27 अप्रैल को किये जाने वाले रांची बंद को दर्जन भर संगठनों ने समर्थन देने की घोषणा की है. फेडरेशन ऑफ झारखंड अभिभावक महासंघ के अजय राय ने बताया कि विभिन्न […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement