28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

25 को नक्सलियों का बिहार-झारखंड बंद

रांची : झारखंड और बिहार में संगठन के सदस्यों की गिरफ्तारी और साहेबगंज में कथित तौर पर नक्सली बता कर छह ग्रामीणों की गिरफ्तारी के विरोध में भाकपा माओवादी ने 25 अप्रैल को बिहार-झारखंड बंद का आह्वान किया है. बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता गोपाल ने जानकारी दी है कि झारखंड पुलिस द्वारा संगठन […]

रांची : झारखंड और बिहार में संगठन के सदस्यों की गिरफ्तारी और साहेबगंज में कथित तौर पर नक्सली बता कर छह ग्रामीणों की गिरफ्तारी के विरोध में भाकपा माओवादी ने 25 अप्रैल को बिहार-झारखंड बंद का आह्वान किया है.
बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता गोपाल ने जानकारी दी है कि झारखंड पुलिस द्वारा संगठन के बड़े नेता रोहितजी और बिहार पुलिस द्वारा संगठन के सदस्य पिंटू राम (भगवानपुर, सारण), इसी जिले के दीपक राम व बासकित सहमू और औरंगाबाद निवासी युगेश यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ बंद का आह्वान किया गया है. बंद की एक वजह साहेबगंज में एक राजनेता के कहने पर पुलिस के द्वारा छह निदरेष ग्रामीणों की गिरफ्तारी का विरोध भी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें