25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पेड़ों को बचाने का संकल्प

पर्यावरण सुरक्षा को लेकर एकजुट हुए गांव के लोग पूजा के बाद पेड़ों को ग्रामीणों ने बांधा रक्षा सूत्र बुढ़मू/पिठोरिया : पिठोरिया थाना क्षेत्र के गुड़गुड़ चुआं गांव में जंगल बचाओ अभियान का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि वनपाल रामबालक प्रसाद व विशिष्ट अतिथि मुखिया देवकी देवी, महादेव महतो, देवलाल महतो ने पेड़ों में रक्षा सूत्र […]

पर्यावरण सुरक्षा को लेकर एकजुट हुए गांव के लोग
पूजा के बाद पेड़ों को ग्रामीणों ने बांधा रक्षा सूत्र
बुढ़मू/पिठोरिया : पिठोरिया थाना क्षेत्र के गुड़गुड़ चुआं गांव में जंगल बचाओ अभियान का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि वनपाल रामबालक प्रसाद व विशिष्ट अतिथि मुखिया देवकी देवी, महादेव महतो, देवलाल महतो ने पेड़ों में रक्षा सूत्र बांध इसका शुभारंभ किया. इसके बाद उपस्थित लोगों ने पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प लिया.
मौके पर वनलोटवा के अध्यक्ष शंकर ठाकुर, केतराम महतो, अनिमा पटेल, देवेंद्र महली, उदयनाथ महतो, जगदीश महतो, छेदी महतो व रघुनाथ महतो सहित अन्य मौजूद थे. इधर, वन बचाओ, वृक्ष लगाओ पदयात्रा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को उरूगुटू गांव के जंगलों में पेड़ों की पूजा अर्चना की गयी.
पदयात्रा में शामिल लोगों का स्वागत डिवाइन ओंकार मिशन स्कूल की छात्रओं ने किया. मौके पर महादेव महतो, रामबालक प्रसाद, विनय ओड़ेया, सोहराई महतो, महेंद्र महतो, अगमलाल व रतन आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें