27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

किसान और मजदूर शामिल होंगे रैली में

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 19 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किसान खेतिहर मजदूर रैली में शामिल होने का निर्देश दिया है. उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, मोरचा के प्रदेश अध्यक्षों, प्रकोष्ठ एवं विभाग के प्रदेश चेयरमेन, […]

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 19 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किसान खेतिहर मजदूर रैली में शामिल होने का निर्देश दिया है.
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, मोरचा के प्रदेश अध्यक्षों, प्रकोष्ठ एवं विभाग के प्रदेश चेयरमेन, को-चेयरमेन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में होने वाली रैली में भाग लेने को कहा है.
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व मीडिया संयोजक शमशेर आलम ने बताया कि रैली में देश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. झारखंड से भारी संख्या में कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेने के लिए अपने – अपने जिलों से कूच करेंगे. आलोक कुमार दूबे, रवींद्र सिंह, राजेश ठाकुर व लाल किशोरनाथ शाहदेव 17 अप्रैल को ही दिल्ली पहुंचेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें