27.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

11 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे समीक्षा

रांची : प्रदेश भाजपा के सदस्यों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस वर्ष पार्टी की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में सदस्यों की संख्या साढ़े छह लाख से बढ़ कर 30 लाख तक पहुंच गयी है. भाजपा ने झारखंड में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

रांची : प्रदेश भाजपा के सदस्यों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस वर्ष पार्टी की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में सदस्यों की संख्या साढ़े छह लाख से बढ़ कर 30 लाख तक पहुंच गयी है. भाजपा ने झारखंड में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर 11 अप्रैल को रांची आ रहे हैं. उन्होंने प्रदेश के नेताओं को 30 अप्रैल तक हर हाल में 50 लाख सदस्य बनाने का टॉस्क दिया है.
पहले प्रदेश भाजपा को 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे बाद में बढ़ा कर 50 लाख कर दिया गया. पार्टी का मानना है कि लोकसभा चुनवा में पार्टी को लगभग 52 लाख और विधानसभा चुनाव में लगभग 46 लाख मत मिले थे. ऐसे में 50 लाख का लक्ष्य हासिल करने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए. लक्ष्य हासिल करने को लेकर सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनंत ओझा लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं. सदस्यता अभियान में मंत्री, सांसद से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेवारी सौंपी गयी है.
उधर, अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा रांची महानगर की बैठक हुई. इसमें विभिन्न विभागों की व्यवस्था को लेकर प्रभारी नियुक्त किये गये.
मोरहाबादी मैदान में शुरू हुई तैयारी : प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 11 अप्रैल को मोरहाबादी मैदान में होने वाले कार्यकर्ता समागम को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. मैदान को सजाने-संवारने का काम शुरू हो गया है.
मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद बदला कार्यक्रम स्थल
मुख्यमंत्री रघुवर दास के हस्तक्षेप के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लिए निर्धारित कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है. पहले अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर हरमू मैदान का चयन किया गया था. इसको लेकर तैयारी भी की जा रही थी. लेकिन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि हरमू मैदान में राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होना चाहिए. यह मैदान सिर्फ खेलकूद के लिए है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह के साथ विचार विमर्श होने के बाद मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया. मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोरहाबादी मैदान जाकर स्थल का निरीक्षण भी किया. इनके साथ विधायक विरंची नारायण, गामा सिंह, सत्यनारायण सिंह, संजय सेठ, मनोज सिंह, संजय जायसवाल समेत कई नेता उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें