BREAKING NEWS
इंडीवर हुए बेकार, अब फॉरच्यूनर पर मंत्री होंगे सवार
रांची : राज्य के मंत्रियों को अब टोयोटा फॉरच्यूनर दिया जायेगा. मंत्रिमंडल समन्वय विभाग की ओर से गाड़ियां मंगा ली गयी है. जल्द ही इसका आवंटन संबंधित मंत्रियों को कर दिया जायेगा. तत्कालीन मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा के कार्यकाल में मंत्रियों के लिए फोर्ड कंपनी की इंडीवर गाड़ियां खरीदी गयी थीं. सरकार के अनुसार, इंडीवर पुरानी […]
रांची : राज्य के मंत्रियों को अब टोयोटा फॉरच्यूनर दिया जायेगा. मंत्रिमंडल समन्वय विभाग की ओर से गाड़ियां मंगा ली गयी है. जल्द ही इसका आवंटन संबंधित मंत्रियों को कर दिया जायेगा. तत्कालीन मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा के कार्यकाल में मंत्रियों के लिए फोर्ड कंपनी की इंडीवर गाड़ियां खरीदी गयी थीं.
सरकार के अनुसार, इंडीवर पुरानी होन जाने से फॉरच्यूनर गाड़ियां ली गयी हैं. राज्य के मंत्रियों को सबसे पहले एम्बेसेडर कार दी गयी थी. इसके बाद मारुति बैलिनो और मारुति इस्टीम दी गयी. बाद में मंत्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस गाड़ियां खरीदी गयी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement