Advertisement
पाकिस्तान में होगा 61 वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन
झारखंड विधानसभा के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा रांची : 61 वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन इसलामाबाद पाकिस्तान में सितंबर के पहले सप्ताह में होगा. इसमें विधानसभा के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे. इधर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा के कार्यकारिणी गठित करने के लिए अधिकृत किया गया है. यह निर्णय मंगलवार को विधानसभा […]
झारखंड विधानसभा के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
रांची : 61 वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन इसलामाबाद पाकिस्तान में सितंबर के पहले सप्ताह में होगा. इसमें विधानसभा के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे. इधर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा के कार्यकारिणी गठित करने के लिए अधिकृत किया गया है.
यह निर्णय मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव के कार्यालय कक्ष में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा की बैठक में लिया गया. विधायक राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड विधानसभा के नियम 13 के तहत कार्यकारिणी गठित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गयी. बैठक में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सचिव सुशील कुमार सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया. इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय ने स्वागत भाषण दिया. बैठक में अमर बाउरी समेत 21 सदस्यों को सीपीए झारखंड शाखा की सदस्यता दिलायी गयी.
बैठक में नलिन सोरेन, फूलचंद मंडल, मेनका सरदार, विमला प्रधान, प्रदीप यादव, जीतू चरण राम, शशि भूषण समाड़, दशरथ गगराई, जय प्रकाश वर्मा, अनिल मुमरू, कुशवाहा शिवपूजन मेहता, बादल, इरफान अंसारी, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, रामचंद्र बैठा, कमलेश उरांव, नियेल तिर्की, थॉमस सोरेन, दिनेश कुमार षाड़ंगी, रामचंद्र नायक, अनंतराम टुडू, फुरकान अंसारी, योगेंद्र बैठा, रामजी लाल शारदा, प्रशांत कुमार, देवदयाल समेत कई सदस्य उपस्थित थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement