25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अधिग्रहण बिल की खूबियां बताने छह को आयेंगे गडकरी

रांची : भूमि अधिग्रहण बिल के समर्थन में विपक्ष की काट के लिए भाजपा अब सघन अभियान चलायेगी. बेंगलुरु में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला हुआ है. छह अप्रैल को रांची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसकी शुरुआत करेंगे. वह एक रैली को संबोधित करेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे. श्री […]

रांची : भूमि अधिग्रहण बिल के समर्थन में विपक्ष की काट के लिए भाजपा अब सघन अभियान चलायेगी. बेंगलुरु में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला हुआ है. छह अप्रैल को रांची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसकी शुरुआत करेंगे. वह एक रैली को संबोधित करेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे.
श्री गडकरी भूमि अधिग्रहण बिल की खूबियां बतायेंगे. साथ ही यह भी बतायेंगे कैसे विपक्ष द्वारा इस बिल के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है. इधर प्रदेश भाजपा द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. 11 व 12 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी रांची आयेंगे. वह सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे. साथ ही कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें