शहर के अलग-अलग इलाके में प्रतिनियुक्त रहेंगे दंडाधिकारीशरारती तत्वों पर रहेगी नजरदस स्थानों से निकलेगी चैती दुर्गा विसर्जन शोभायात्रावरीय संवाददाता रांचीरामनवमी पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. 28 मार्च को निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर भी पुलिस सतर्क है. शोभायात्रा के दौरान शरारती तत्वों पर नजर कड़ी नजर रखी जायेगी. इसके लिए 150 से अधिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. वहीं 29 मार्च को चैती दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी. रामनवमी शोभायात्रा में अफवाहों, अपराधी व शरारती तत्वों पर जिला प्रशासन की खास नजर रहेगी. मुफस्सिल क्षेत्रों में 68, बुंडू अनुमंडल में आठ, जिला उप नियंत्रण कक्ष में 06 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्त की गयी है. वहीं आठ दंडाधिकारियों को सुरक्षित रखे गये हैं. यह प्रतिनियुक्ति 27 से 29 मार्च तक के लिए होगी. इसके अलावा अलग से गश्ती दल भी बनाये गये हैं. 36 स्थानों में पेयजल की व्यवस्था होगी:रामनवमी व चैती दुर्गा शोभा यात्रा को लेकर पेयजल की भी व्यवस्था की जायेगी. इसके लिए शहर के 36 स्थानों को चिह्नित किया गया है. पेयजल की व्यवस्था नगर निगम की ओर से की जायेगी.
BREAKING NEWS
रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क
शहर के अलग-अलग इलाके में प्रतिनियुक्त रहेंगे दंडाधिकारीशरारती तत्वों पर रहेगी नजरदस स्थानों से निकलेगी चैती दुर्गा विसर्जन शोभायात्रावरीय संवाददाता रांचीरामनवमी पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. 28 मार्च को निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर भी पुलिस सतर्क है. शोभायात्रा के दौरान शरारती तत्वों पर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement