Advertisement
केजीवीके अध्यक्ष ने किया रामपुर का दौरा
महिला सशक्तीकरण व आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाने की दी सलाह रांची : केजीवीके अध्यक्ष बसंत कुमार झवर ने शुक्रवार को नामकुम प्रखंड के रामपुर गांव का दौरा किया़ इस दौरान श्री झवर ने यहां समेकित जलछाजन परियोजना के तहत चलाये जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा ग्रामीणों से मुलाकात भी की़ रामपुर स्थित […]
महिला सशक्तीकरण व आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाने की दी सलाह
रांची : केजीवीके अध्यक्ष बसंत कुमार झवर ने शुक्रवार को नामकुम प्रखंड के रामपुर गांव का दौरा किया़ इस दौरान श्री झवर ने यहां समेकित जलछाजन परियोजना के तहत चलाये जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा ग्रामीणों से मुलाकात भी की़
रामपुर स्थित पंचायत भवन में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री झवर ने वेस्ट को वेल्थ में बदलते हुए स्थानीय स्तर पर ही संसाधनों के समुचित उपयोग करने व महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया़ श्री झवर ने रामपुर के उपमुखिया चामु बेक के फार्म में डीप इरिगेशन के माध्यम से कद्दू, भिंडी, खीरे व टमाटर की फसल को देखा़
उन्होंने अन्य ग्रामीणों को भी चामु बेक की तरह डीप इरिगेशन सिस्टम को अपनाने के साथ साथ वर्मी कंपोस्ट व गोबर गैस प्लांट के उपयोग का सुझाव दिया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement