28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पहली बार वन सेवा के अधिकारियों के मामले पर बैठा सिविल सर्विसेज बोर्ड

कई अधिकारियों के प्रमोशन की अनुशंसा रांची : राज्य में सिविल सर्विसेज बोर्ड का गठन हो गया है. बोर्ड की पहली बैठक भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के प्रमोशन के मामले पर हुई. 24 फरवरी को बोर्ड की पहली बैठक हुई. दूसरी बैठक दो मार्च को हुई. दोनों बार भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को […]

कई अधिकारियों के प्रमोशन की अनुशंसा
रांची : राज्य में सिविल सर्विसेज बोर्ड का गठन हो गया है. बोर्ड की पहली बैठक भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के प्रमोशन के मामले पर हुई. 24 फरवरी को बोर्ड की पहली बैठक हुई. दूसरी बैठक दो मार्च को हुई. दोनों बार भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को प्रमोशन व पोस्टिंग पर चर्चा हुई.
बोर्ड के अध्यक्ष मुख्य सचिव है. कमेटी में विकास आयुक्त, वन सचिव, कार्मिक सचिव व प्रधान मुख्य संरक्षक (हेड ऑफ फोर्स) हैं. कमेटी ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर दो अधिकारियों को प्रोन्नत करने की बात की. इसमें एके प्रभाकर और प्रदीप कुमार हैं.
इसी तरह अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर एसबी गायकवाड, एके प्रसाद और वाइके सिंह चौहान के नाम की अनुशंसा हुई है.
सीसीएफ के पद पर सतीश बहादुर सिंह तथा मनोज सिंह के नाम की अनुशंसा हुई है. सीएफ में अशोक कुमार सिंह, एसके सुमन व आरके राय को प्रोन्नत दिया जाना है. बोर्ड की अनुशंसा मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए जायेगी. अनुमोदन होने के बाद विभाग के पदस्थापन की अधिसूचना जारी की जायेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें