रांची. कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. निगम की सहायक निदेशक पूनम बाला ने निगम द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया. क्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार शॉ ने कहा कि महिलाओं की विशेष आवश्यकताओं और भावनाओं के प्रति संवेदननशील हो. मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स महिला उद्यमी उपसमिति की अध्यक्ष पूनम आनंद, मैत्री की स्टेट को-ऑर्डिनेटर अपराजिता मिश्रा, युवा महिला बैडमिंटन खिलाड़ी मनीषा रानी तिर्की, राज्य चिकित्सा आयुक्त डॉ सुशील कुमार मुर्मू, उपनिदेशक राजेंद्र टुडू, उमेश प्रसाद आदि उपस्थित थे. संचालन उपनिदेशक निशांत कुमार ने किया.
BREAKING NEWS
कर्मचारी राज्य बीमा निगम में महिला दिवस
रांची. कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. निगम की सहायक निदेशक पूनम बाला ने निगम द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया. क्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार शॉ ने कहा कि महिलाओं […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement