28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

संगठित हो रही हैं देश की महिलाएं : सुदेश…ओके

फोटो- 2 सम्मानित हुई महिलाएं3- मानभूम कला केंद्र की बच्चियों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए कई कार्यक्रम सिल्ली. सिल्ली स्टेडियम परिसर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर पूर्व विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि देश की महिलाएं संगठित हो रही हैं. क्षेत्र की महिलाओं […]

फोटो- 2 सम्मानित हुई महिलाएं3- मानभूम कला केंद्र की बच्चियों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए कई कार्यक्रम सिल्ली. सिल्ली स्टेडियम परिसर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर पूर्व विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि देश की महिलाएं संगठित हो रही हैं. क्षेत्र की महिलाओं के विकास के लिए चलायी जा रही योजनाओं में और तेजी आयेगी. समारोह में रेशमी कुमारी, मानुमती तंतबाई, मंजू देवी, रीता महली, लक्ष्मी देवी, प्रभा देवी, सरिता देवी, श्रद्घा कुमारी, चारु बाला देवी, त्रिलोका देवी व बसंती देवी ने अपने विचार रखे. इससे पूर्व राजकीय मानभूम कला केंद्र की बच्चियों ने छऊ नृत्य तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने लड़की बचाओ व भ्रूण हत्या पर नाटक का मंचन किया. समारोह के दौरान सुदेश कुमार महतो ने उत्कृष्ट कार्य करनेवाली सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उपप्रमुख शीला देवी ने किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें