24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

1….हक के लिए जागरूक हों महिलाएं

8 मनिका 2- महिलाओं का संबोधित करते ज्यां द्रेज.महिला दिवस पर कार्यक्रम, प्रो ज्यां द्रेज ने कहाप्रतिनिधि, मनिकामहिलाएं अपने हक व अधिकार के प्रति जागरूक होंगी, तभी अपनी मंजिल कि ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं. यह बातें प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रो ज्यां द्रेज ने कही. वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहिया भवन में आयोजित एक कार्यक्रम […]

8 मनिका 2- महिलाओं का संबोधित करते ज्यां द्रेज.महिला दिवस पर कार्यक्रम, प्रो ज्यां द्रेज ने कहाप्रतिनिधि, मनिकामहिलाएं अपने हक व अधिकार के प्रति जागरूक होंगी, तभी अपनी मंजिल कि ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं. यह बातें प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रो ज्यां द्रेज ने कही. वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहिया भवन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. आयोजन महिला अधिकार संघर्ष समिति लातेहार द्वारा किया गया था. इसके पूर्व महिलाओं ने प्रखंड मुख्यालय में रैली निकाली. लचर स्वास्थ्य सेवा दुरुस्त करो, सबको राशन व पेंशन दो, राशन कार्ड का वितरण करो व खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 लागू करो आदि नारे लगाये. प्रो द्रेज ने आगे कहा कि आज आधी आबादी के साथ अत्याचार हो रहा है़ हम सामाजिक समानता, शोषण से मुक्ति, बुनियादी अधिकारों को सुनिश्चित करने और बेहतर समाज की स्थापना के लिए चल रहे सभी अहिंसात्मक जमीनी जनसंघर्षों और आंदोलन के प्रति एकजुटता प्रकट करते हैं और राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि निजी साझेदारी के नाम पर सामुदायिक संपत्तियों को छीने जाने और कॉरपोरेट समूहों के लाभ के लिए देश की संपदा, प्राकृतिक संसाधनों को बांटे जाने की नीतियों व कामों पर तुरंत रोक लगायी जाये. कार्यक्रम में महिला शोषण पर आधारित बोल बसंतो फिल्म भी दिखायी गयी. राष्ट्रपति के नाम आठ सूत्री मांग पत्र तैयार किया गया. कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश कुमार ने किया. मौके पर श्यामा सिंह, पचाठी सिंह, महेंद्र सिंह, पूनम विश्वकर्मा, ममता देवी, रूबी देवी, आशा देवी, कविता देवी, सरोज, सोनमती व सुखमनी समेत कई लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें