Advertisement
चतरा में मिट्टी मंजिल हुई, उमड़ी भीड़
शोक : हजरत मौलाना जुल्फिकार साहब का हृदय गति रुकने से हो गया निधन चतरा/रांची : इसलाम धर्मगुरु खलीफा हजरत मौलाना जुल्फिकार साहब के लिए अंतिम नमाज बुधवार को चतरा के आजाद नगर स्थित मैदान में पढ़ी गयी़ इसके बाद लाइन मुहल्ला स्थित कब्रिस्तान मसजिद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया़ इस मौके पर काफी संख्या में […]
शोक : हजरत मौलाना जुल्फिकार साहब का हृदय गति रुकने से हो गया निधन
चतरा/रांची : इसलाम धर्मगुरु खलीफा हजरत मौलाना जुल्फिकार साहब के लिए अंतिम नमाज बुधवार को चतरा के आजाद नगर स्थित मैदान में पढ़ी गयी़ इसके बाद लाइन मुहल्ला स्थित कब्रिस्तान मसजिद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया़ इस मौके पर काफी संख्या में मुसलिम समुदाय के लोग मौजूद थ़े जनाजे में 50 हजार से अधिक लोग शामिल हुए. मौलाना अब्दुल रसीद का निधन मंगलवार को जमशेदपुर में हृदय गति रुकने से हो गया था.
उनके निधन की खबर मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गयी़ उनका जनाजा बुधवार की सुबह चतरा पहुंचा़ उनके अंतिम दर्शन के लिए दोनों समुदाय के लोग पहुंच़े शोक में बुधवार को शहर की अधिकतर दुकानें बंद रहीं़ वे अरबी कॉलेज के मजलिस-ए-सुरा के अध्यक्ष भी थ़े झारखंड के अलावा बिहार के करीब 100 से अधिक मदरसा के संरक्षक भी थ़े
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : हजरत मौलाना जुल्फिकार साहब के जनाजे में शामिल होने दूर-दूर लोग पहुंचे. भीड़ को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थ़े चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात थ़े
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement