22 हैदर01- नवजात को पोलियो रोधी दवा पिलाती मुखिया.पल्स पोलियो अभियान शुरूप्रतिनिधि, हैदरनगर (पलामू)प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गयी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर के पोलियो बूथ पर मुखिया राफिया गजाला ने नवजात को पोलियो रोधी दवा पिला कर अभियान शुरू किया. मौके पर उन्होंने आम लोगों से आहवान किया कि इस अभियान का हिस्सा बनें. राज्य व देश को पोलियो मुक्त रखने में सहयोग करें. मुखिया ने अभियान के दूसरे व तीसरे दिन इस कार्य में लगे स्वयं सेवियों व स्वास्थ्य कर्मियों को मदद करने का भी आह्वान किया. मौके पर हैदरनगर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कुणाल प्रियदर्शी, चिकित्सा पदाधिकारी बिलकिस परवीन, एएनएम मार्था कुजूर, सीमा सिंह, प्रभावती देवी, कंचन कुमारी, एलटी मो शमीम, अरुण सिंह, वीरेंद्र सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. उधर परता पंचायत में अभियान की शुरुआत मुखिया गुप्तेश्वर पांडेय, रामबांध में मुखिया अबुनसर सिद्दीकी, मोकहर कला में मुखिया नजमा खातून, बडंडा पंचायत में मुखिया सुदर्शन राम, बभंडीह पंचायत में मुखिया शशिकला देवी ने अभियान की शुरुआत की. अभियान को लेकर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हसनैन कैसर, डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉ कुणाल प्रियदर्शी, डॉ बिलकिस परवीन पूरे दिन पोलियो बूथों का निरीक्षण करते रहे.
BREAKING NEWS
अभियान का हिस्सा बनें : मुखिया
22 हैदर01- नवजात को पोलियो रोधी दवा पिलाती मुखिया.पल्स पोलियो अभियान शुरूप्रतिनिधि, हैदरनगर (पलामू)प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गयी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर के पोलियो बूथ पर मुखिया राफिया गजाला ने नवजात को पोलियो रोधी दवा पिला कर अभियान शुरू किया. मौके पर उन्होंने आम […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement